18 सितंबर को बदलेगा उपासना एक्सप्रेस का रूट, बर्द्धमान में मिलेगा ठहराव
18 सितंबर को हावड़ा मंडल में अनुरक्षण कार्य के कारण 13036 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस का परिचालन मार्ग बदला जाएगा. इस दौरान ट्रेन बर्धमान–बंडेल–हावड़ा होकर चलेगी और बर्धमान स्टेशन पर ठहराव लेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है.
जामताड़ा : हावड़ा मंडल के बेलमुरी–मसाग्राम खंड में अनुरक्षण कार्य के लिए 18 सितंबर को 01:10 बजे से 02:40 बजे तक 90 मिनट का यातायात एवं विद्युत ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण 13036 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा.
बर्द्धमान–बंडेल–हावड़ा होकर चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, 18 सितंबर को उपासना एक्सप्रेस बर्द्धमान–बंडेल–हावड़ा के परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इस दौरान ट्रेन को बर्द्धमान स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा.
अनुरक्षण कार्य के कारण बदली व्यवस्था
रेलवे ने बताया कि 22504/36855 ब्लॉक से पहले चलने वाली अंतिम ट्रेन होगी, जबकि 13148/15673 ब्लॉक समाप्त होने के बाद चलने वाली पहली ट्रेन होगी. अनुरक्षण कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए