चापुड़िया में चावल लदा कंटेनर पलटा, सड़क किनारे मचा हड़कंप; बाल-बाल बचा चालक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर चापुड़िया गांव के पास चावल से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. गनीमत रही कि चालक और आसपास कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फतेहपुर : गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चापुड़िया गांव के समीप गुरुवार देर शाम चावल लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में चालक समेत किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

अचानक अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर

जानकारी के अनुसार, कंटेनर संख्या डब्ल्यूबी 23 एफ 0509 चावल लेकर गुजर रहा था. इसी दौरान चापुड़िया गांव के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया. कंटेनर के पलटते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये. गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क किनारे कोई व्यक्ति वाहन की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

सड़क के इस हिस्से पर पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चापुड़िया के समीप सड़क का यह हिस्सा पहले भी दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है. यहां वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के संवेदनशील हिस्से पर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

मौके पर पहुंची बिंदापाथर पुलिस

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही बिंदापाथर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी जुटायी. पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola