राजस्व ग्राम प्रधानों की बैठक कल

राजस्व ग्राम प्रधानों की जिला स्तरी बैठक सोमवार को गांधी मैदान में होगी.
जामताड़ा. राजस्व ग्राम प्रधान की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को गांधी मैदान में होगी. बैठक में संगठन को सशक्त व समृद्ध बनाने को लेकर चर्चा होगी, जिन गांवों में ग्राम प्रधान व सहयोगी प्रतिनिधियों का पद रिक्त पड़ा है. वहां नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने आदि पर चर्चा होगी. यह जानकारी जिलाध्यक्ष अजीत दुबे व जिला मंत्री शिवलाल मुर्मू ने दी. बताया कि इस बार नौ जून को रविवार है. इसलिए 10 जून सोमवार को बैठक होगी. ग्राम प्रधानों से सुबह 10:00 बजे बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










