गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है : वीरेंद्र मंडल

Updated:
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है : वीरेंद्र मंडल

जामताड़ा. गणतंत्र दिवस को लेकर समाज कल्याण समिति, जामताड़ा में बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. गणतंत्र दिवस को लेकर समाज कल्याण समिति, जामताड़ा में बैठक हुई. बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील बास्की, शिक्षाविद् डीडी भंडारी, चिन्मया सरकार शामिल हुए. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर समाज कल्याण समिति के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. बैठक में 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में देशभक्ति आधारित झांकियां, देशभक्ति गीतों पर नृत्य, प्रश्नमंच व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, डांस ग्रुप एवं एकेडमी से जुड़े कलाकार आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे. बता दें कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले छात्र-छात्राओं को समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल मेमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola