जिले से दूसरे राज्यों में काम कर रहे श्रमिकों की दें सूची : डीसी

Updated:
विज्ञापन
जिले से दूसरे राज्यों में काम कर रहे श्रमिकों की दें सूची : डीसी

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में गुरुवार को श्रम एवं उद्योग विभाग की योजनाओं व कार्यों में प्रगति की समीक्षा हुई.

विज्ञापन

– श्रम एवं उद्योग विभाग की हुई समीक्षा बैठक संपन्न फोटो – 05 बैठक करते डीसी रवि आनंद व अन्य संवाददाता, जामताड़ा डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में गुरुवार को श्रम एवं उद्योग विभाग की योजनाओं व कार्यों में प्रगति की समीक्षा हुई. डीसी ने कहा कि जिले के निबंधित वैसे श्रमिक जो झारखंड से बाहर के राज्यों में कार्य कर रहे हैं, उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं. वहीं. विदेशों में काम करने वाले जिले के प्रवासी श्रमिकों के संबंध में प्रतिवेदन देने का भी निर्देश श्रम अधीक्षक को दिया. बाल श्रम को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ईंट भट्ठों, चाय दुकानों, लाइन होटलों सहित ऐसे सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से औचक छापेमारी कर बाल श्रम के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करें. कहा कि किसी भी हाल में बाल मजदूरी नहीं होने पाये, इसे सुनिश्चित करें. उन्होंने नव पदस्थापित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा. श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों एवं उनके परिवार के हित में चल रही योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को जोड़ने का निर्देश दिया. उद्योग विभाग से संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमफएमई में प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि ग्राउंड लेवल पर वर्क करें, ताकि योग्य लाभुकों को रोजगार से जोड़ा जा सके. मौके पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दास कुमार एक्का, श्रम अधीक्षक देव कुमार मिश्रा, इओडीबी प्रबंधक प्रह्लाद कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola