अवैध कारोबार पर अंकुश लगायें थाना प्रभारी : एसडीपीओ

एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में अपराध नियंत्रण गोष्ठी की.
नाला. एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में अपराध नियंत्रण गोष्ठी की. इस अवसर पर एसडीपीओ ने अपने अधिनस्थों को तीन नये कानून के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के लिए आपराधिक तत्वों पर विशेष नजर रखने को कहा. वहीं लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, निरंतर गश्ती करने व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया. मौके पर नाला प्रभाग के एसआइ राजीव कुमार सिंह, कुंडहित एसआइ मो फारुख, नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा, कुंडहित थाना प्रभारी विनय यादव, बिंदापाथर थाना प्रभारी बालाजी राजहंस, फतेहपुर थाना प्रभारी बिहारी मरांडी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




