पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस ने जामताड़ा के फागुडीह निवासी सह अंतरराज्यीय शराब तस्कर मनोज कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
जामताड़ा. एसपी एहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना पर एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेश मंडल, एसआइ अलखनाथ चौबे ने छापेमारी अभियान चलाया. जामताड़ा थाना क्षेत्र के फागुडीह निवासी सह अंतरराज्यीय शराब तस्कर मनोज कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार शराब तस्कर मनोज कुमार मंडल मुचियाडीह गांव में अवैध विदेशी शराब का निर्माण बड़े पैमाने पर कर रहा था. इस संदर्भ में उनके ठिकाने पर एक सितंबर को छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब, स्पिरिट, रैपर एवं अन्य निर्माण साग्रमी बरामद हुआ था. मनोज कुमार मंडल मौके से फरार हो गया था. इस संदर्भ में जामताड़ा थाना कांड संख्या-181/24 दर्ज किया गया था. गिरफ्तार शराब तस्कर मनोज कुमार मंडल के विरुद्ध पूर्व में भी जामताड़ा थाने में आपराधिक वारदातों में कांड दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




