पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक विकास पर हुई चर्चा

जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय की नामित अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप ने की.
प्रतिनिधि, जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय की नामित अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप ने की. बैठक के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने पूनम कच्छप को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. बैठक के दौरान अध्यक्ष ने विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धी, आधारभूत सुविधा सहित विद्यालय के दैनिक संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की. प्राचार्य ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय की दिन-प्रतिदिन की प्रगति के विषय में विस्तृत प्रस्तुति दी. बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न और सुझाव रखे. प्राचार्य ने सदस्यों के समक्ष सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिये. बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लगभग सात सदस्य उपस्थित रहे, जिनके साथ विद्यालय के विकास से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया. उन्होंने विद्यालय में विभिन्न व्यवस्थाओं, कक्षाओं, प्रयोगशाला सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया. अंत में राम स्वरूप पंडित ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में अर्चना प्रसाद, प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




