अस्पताल में फल, बलबड्डा में केक और आतिशबाजी, मेहरमा में ऐसे मना पीएम मोदी का जन्मदिन

Updated:
विज्ञापन

फल का वितरण करते भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेहरमा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल बांटे गए. बलबड्डा मंडल में भी धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया, जिसमें केक वितरण और आतिशबाजी शामिल थी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेहरमा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन महोत्सव को लेकर मेहरमा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा दिवस के रूप में मनाया.

विज्ञापन
फल का वितरण करते भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network
फल का वितरण करते भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network

मरीजों के बीच बांटे फल

मेहरमा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में मरीजों के बीच फल वितरण किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा मौजूद रहे.

इस मौके पर संजीव मिश्रा ने कहा कि आज का दिन बेहद खुशी का दिन है. प्रधानमंत्री के रूप में देश को ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसने न सिर्फ देश में विकास किया, बल्कि विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है. उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की.

बलबड्डा मंडल में भी मनाया जन्मदिन

वहीं, बलबड्डा मंडल में समाजसेवी अरुण कुमार राम और जिला परिषद सदस्य कदमी देवी ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया. इस दौरान आतिशबाजी भी की गई. कार्यक्रम में आए सैकड़ों लोगों के बीच केक वितरण के बाद भोजन भी कराया गया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर राजेश लाल, राजेश सिंह, प्रदीप गुप्ता, गणेश पोद्दार, संतोष सिंह, राजेश झा, मंतोष पासवान, संजय साह, नयन कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola