मंझलाडीह के पास अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर, मामा-भांजा गंभीर; चालक फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नारायणपुर में बाइक सवार मामा-भांजा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है. जानिए पूरा मामला.
प्रतिनिधि, नारायणपुर: नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव के समीप गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान नयाडीह गांव निवासी शिशिर मंडल (32) और उनके मामा संजय मंडल (40) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, शिशिर मंडल अपने मामा संजय मंडल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मंझलाडीह गांव के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े दोनों
अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी और घटना की सूचना नारायणपुर पुलिस को दी गयी.
पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया.
चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को धनबाद रेफर कर दिया.
फरार वाहन चालक की तलाश में जांच शुरू
इधर, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.
पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने के लिए जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए