खेलो झारखंड में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, खो-खो से दौड़ तक दिखी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल शिक्षक व छात्र छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खेलो झारखंड 2026-27 में छात्रों ने दिखाई खेल प्रतिभा. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय ने कबड्डी और खो-खो में बाजी मारी. देखें विजेताओं की सूची.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, विद्यासागर: खेलो झारखंड 2026-27 के तहत शुक्रवार को राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, कर्माटांड़ के खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई. विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बालिका खो-खो में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय विजेता

बालिका खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कर्माटांड़ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया. गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय की टीम उपविजेता रही.

कबड्डी के बालक वर्ग में गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय विजेता रहा, जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शिकरपोशनी की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया.

बालिका कबड्डी में भी झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय ने मारी बाजी

बालिका कबड्डी में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही.

वॉलीबॉल के बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीकरपोशनी विजेता रहा. गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय की टीम उपविजेता बनी.

लंबी और ऊंची कूद में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लंबी कूद में गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के प्रतिभागी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ऊंची कूद में शिकरपोशनी के प्रतिभागी ने बाजी मारी.

100 मीटर बालक दौड़ में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पट्टाजोरी के प्रतिभागी प्रथम रहे. वहीं 100 मीटर बालिका दौड़ में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की प्रतिभागी विजेता बनीं.

1500 मीटर दौड़ में गुलाब राय गुटगुटिया विद्यालय के प्रतिभागी प्रथम

1500 मीटर बालक दौड़ में गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के प्रतिभागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

शिक्षकों और बीआरसी कर्मियों का रहा योगदान

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों, बीआरसी कर्मियों, सीआरपी, रिसोर्स शिक्षकों एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक रितेश कुमार समेत अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

समापन के अवसर पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी गयी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola