जामताड़ा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

जामताड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर सेवा का संकल्प लिया.

विज्ञापन

सेवा भाव से रक्तदान कर रहे युवा

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा के रूप में मनाया जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष शशांक के नेतृत्व में पूरे राज्य में रक्तदान सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के भाव से प्रेरणा लेकर युवा कार्यकर्ता रक्तदान कर रहे हैं.

17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

कार्यक्रम संयोजक सह जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को समर्पित सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे.

ये रहे मौजूद

मौके पर डॉ. नीलेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, पूर्व जिला महामंत्री मितेश शाह, आकाश साव और टिंकू साव सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola