एमडीएम वितरण में स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान : प्रभारी बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
एमडीएम वितरण में स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान : प्रभारी बीडीओ

विद्यासागर. करमाटांड प्रखंड कार्यालय के सभागार में एमडीएम (मध्याह्न भोजन) स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड प्रखंड कार्यालय के सभागार में एमडीएम (मध्याह्न भोजन) स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ चोनाराम हेंब्रम ने की. इस अवसर पर एमडीएम के आच्छादन की स्थिति, एसएमएस रिपोर्टिंग, निर्धारित मेन्यू के अनुपालन, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था आदि विस्तार से चर्चा की गयी. कई आवश्यक निर्णय लिए गये. कहा मध्याह्न भोजन तैयार करने से लेकर वितरण तक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए. सभी पात्र छात्रों को शत-प्रतिशत मध्याह्न भोजन उपलब्ध करायें. एसएमएस रिपोर्टिंग एवं मेन्यू के नियमित अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) का प्रस्ताव भी पारित किया गया. मौके पर बीइइओ सर्किल मरांडी, बीडब्ल्यूओ रंजीत दास, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्यनारायण कुमार, पवन कुमार, बीआरपी गोवर्धन कुमार, राजेश द्विवेदी, शिक्षक विद्यासागर, रविंद्र कुमार सिंह, एसएमसी अध्यक्ष गोविंद टुडू, प्रमोद रवानी मौजूद थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola