स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने समाज में काम करने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने समाज में काम करने का लिया संकल्प

जामताड़ा. भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को पार्टी कार्यालय में मनाया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को पार्टी कार्यालय में मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया. जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी. कहा कि स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास पर पार्टी का ध्वज लगाया है. सभी कार्यकर्ताओं ने प्रण भी लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में समाज में काम करके पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे. कहा, खुशी की बात है कि जितनी हमारी पार्टी की उम्र है, मात्र उतने ही उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रूप में हमें युवा नेतृत्वकर्ता मिला है. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी सुकुमार सरखेल ने किया. मौके पर जिला महामंत्री मितेश शाह, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, भाजपा नेता विनोद मंडल, जिला मंत्री सुजाता सिंह, मिडिया प्रभारी आभा आर्या, प्रवीण मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola