सीएचसी में जल्द चालू होगा एमटीसी सेंटर : एमओआइसी

Updated:
विज्ञापन
सीएचसी में जल्द चालू होगा एमटीसी सेंटर : एमओआइसी

कुंडहित. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सहिया साथियों की बैठक हुई. बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

कुंडहित. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सहिया साथियों की बैठक हुई. बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गतिविधियों की सहिया एप में एंट्री, परिवार नियोजन, टीबी व एनसीबी जांच, महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, संस्थागत प्रसव आदि को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. संस्थागत प्रसव पूर्व जांच की संख्या बढ़ाने को कहा गया. कहा, एमटीसी सेंटर कुंडहित में जल्द ही शुभारंभ होगा. बाल विवाह एवं नशा मुक्ति रोकथाम पर चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें. छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करें. मौके पर डीसीपी विपिन कुमार, एमपीडब्ल्यू अशोक मंडल, बीटीटी अवध बिहारी राम, सुबोध मंडल, बबली सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola