मोहन भैया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के निर्विरोध बने प्रदेश अध्यक्ष

Updated at : 02 Apr 2026 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
मोहन भैया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के निर्विरोध बने प्रदेश अध्यक्ष

जामताड़ा. फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की बैठक जामताड़ा में हुई.

विज्ञापन

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड की नयी प्रदेश कमेटी गठित जामताड़ा में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की राज्यस्तरीय बैठक हुई संवाददाता, जामताड़ा. फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की बैठक जामताड़ा में हुई. यह बैठक प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ओमकारनाथ झा के असामयिक निधन के उपरांत रिक्त हुए पदों और नयी कार्यसमिति के चयन के लिए बुलाई गयी थी. बैठकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ने की. बैठक के दौरान रांची जिलाध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने लंबे समय से कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे मोहन प्रसाद भैया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में उपस्थित झारखंड के 20 जिलों के पीडीएस दुकानदारों और प्रतिनिधियों ने ध्वनिमत से पारित किया. नवनिर्वाचित प्रदेश कमेटी में रमेश सिंह (धनबाद) को कार्यकारी अध्यक्ष, ज्ञानदेव झा (रांची) को प्रधान महासचिव और प्रमोद गुप्ता (जमशेदपुर) को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही अखिलेश कुमार सिंह (धनबाद), मनोहर सिंह (रामगढ़), राजेन्द्र प्रसाद साह (दुमका), मोहन प्रसाद साह पारस (जमशेदपुर) और अब्दुला अंसारी (चतरा) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. प्रदेश सचिव के रूप में पंकज कुमार, जयप्रकाश सिंह, विनोद कुमार भगत, शिरोमणि यादव, दीनानाथ राय, गोपाल विश्वकर्मा और सीपी सिंह का चयन किया गया. राहुल कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष, विक्रांत गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष, अभय कुमार सिंह व रंजीत सिंह को प्रदेश संगठन सचिव और देवकुमार साव को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है. वहीं, समीर चंद्र त्रिगुणायत को प्रदेश अनुशासन समिति सह सलाहकार नियुक्त किया गया है. इस अवसर पर एसोसिएशन का निबंधन संख्या 366/2025 प्राप्त होने पर भी हर्ष व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में शिरोमणि यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी देव कुमार साव, समीर उरांव, बिंदु देवी, अब्दुल सलाम, मनोज मित्तल, अभिषेक भूषण आदि मौजूद थे. बोले प्रदेश अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस पद का निर्वहन पूरी ईमानदारी और तन-मन-धन से करूँगा, ताकि राज्य सरकार से मिलने वाले वाजिब हक सभी विक्रेताओं को समय पर दिला सकूं. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेंगे. -मोहन प्रसाद भैया, प्रदेश अध्यक्ष, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola