मंत्री डॉ इरफान ने जरूतमंदों के बीच बांटे वस्त्र

ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दुर्गापूजा के अवसर पर गुरुवार को महिला कॉलेज परिसर में जरूरतमंदों के बीच वस्त्र का वितरण किया.
जामताड़ा. ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दुर्गापूजा के अवसर पर गुरुवार को महिला कॉलेज में जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया. इस दौरान लोगों में धोती साड़ी और सूट लेने की होड़ लगी रही. मंत्री ने कहा कि दुर्गापूजा में यह परंपरा मेरे पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने लंबे समय से निभाई है. आज मैं भी इसी परंपरा का सम्मान करते हुए यहां के लोगों के साथ यह खुशी साझा कर रहा हूं. सभी लोग खुशी-खुशी और हर्षोल्लास के साथ नया वस्त्र पहनकर दुर्गापूजा मनायें. विशेष रूप से गरीब तबके के लोग. मौके पर इरसाद उल हक आरसी, मुखिया मिरूदी सोरेन, विनाेद क्षत्रिय आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










