पेड़ से टकरायी मारुति कार, चालक घायल

Updated at : 13 May 2024 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से टकरायी मारुति कार, चालक घायल

दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर कार (डब्ल्यूबी 40एफ 9587) सड़क किनारे पेड़ से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

फोटो- 18 दुर्घटनाग्रस्त मारुति कार, 19 बेहोश पड़ा घायल कुंडहित. दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग बाबूपुर काटापहाड़ी के समीप सोमवार को एक कार (डब्ल्यूबी 40एफ 9587) सड़क किनारे पेड़ से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार कार आसनसोल से दुमका की ओर जा रही थी. अनियंत्रित होने के कारण कार पेड़ से टकरा गयी. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कुंडहित थाने की सूचना पर पुलिस पहुंचकर वाहन चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. चिकित्सकों ने बताया कि मुंह और सीने पर गंभीर चोट है. वहीं वाहन चालक की पहचान उनके आइडी कार्ड से की गयी है. वाहन चालक मुरलीधर यादव पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला के दामागोरिया कल्याणीश्वरी के रहने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola