भक्ति जागरण के साथ ही मां चंचला महोत्सव का समापन

Updated:
विज्ञापन
भक्ति जागरण के साथ ही मां चंचला महोत्सव का समापन

जामताड़ा. मां चंचला मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 13वां मां चंचला वार्षिक महोत्सव संपन्न हो गया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. मां चंचला मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 13वां मां चंचला वार्षिक महोत्सव संपन्न हो गया. तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में पूरा जामताड़ा भक्ति, श्रद्धा और उत्सव के रंगों में रंगा रहा. महोत्सव के समापन पर रविवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन हुआ. प्रसिद्ध भजन गायक बिट्टू सिंह, स्वीटी सिंह, चन्द्रकान्ता ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी. आकर्षक धार्मिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने किया. बताया कि इस महोत्सव को सफल बनाने में 373 स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जो बीते एक महीने से दिन-रात पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों में जुटे रहे. वीरेंद्र मंडल ने महोत्सव के सफल आयोजन पर समस्त सामाजिक संगठनों, जामताड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स, फिट इंडिया, व्यावसायिक वर्ग, जामताड़ा व्यवसायिक संघ, रवींद्र समिति, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola