लातेहार की टीम ने धनबाद को 67 रनों से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
लातेहार की टीम ने धनबाद को 67 रनों से किया पराजित

जामताड़ा. झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच आउटडोर स्टेडियम में खेला जा रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच आउटडोर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इसके दूसरे दिन सोमवार को लातेहार और धनबाद के बीच मुकाबला हुआ. लातेहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 229 रन बनाये. इसमें प्रवीण उरांव ने 69 रन, अनुज मुंडा ने 60 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी में धनबाद की ओर से वीर सिंह ने दो विकेट हासिल किये. जवाबी पारी खेलने उतरी धनबाद की टीम 34 ओवर में ऑल आउट हो गयी, और 162 ही रन बना सकी. धनबाद की ओर से गुरप्रीत सिंह ने 28 रनों की पारी खेली. वहीं लातेहार की ओर से निखिल ने 08 ओवर में 32 रन देकर छह विकेट झटके. अंकेश ने भी तीन विकेट अपने नाम किये. इस प्रकार लातेहार की टीम ने 67 रनों से मैच जीत लिया. बेहतर गेंदबाजी के लिए निखिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच में अंपायरिंग अजमल हुसैन व शिवम कुमार ने की. स्कोरिंग दीपक कुमार ने की. मैच रेफरी के रूप में कौशल सिंह, ऑनलाइन लाइसेंस ऑफिसर के रूप में डॉ विद्या भूषण मौजूद थे. अगला मैच मंगलवार को जामताड़ा और लातेहार के बीच खेला जायेगा. यह मुकाबला भी काफी रोमांच भरा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola