लखपति मंडल बने नाला के आजसू प्रखंड अध्यक्ष
लखपति मंडल को नाला का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है.
नाला. आजसू पार्टी की बैठक दलाबड़ गांव में हुई. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार महतो शामिल हुए. बैठक में नाला प्रखंड का पुनर्गठन करते हुए लखपति मंडल को नाला का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. वहीं आजसू पार्टी के सभी पंचायत प्रभारी और ग्राम प्रभारियों का शीघ्र सम्मेलन आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं. पार्टी के विचारों को हर घर तक पहुंचाना हरेक कार्यकर्ता का दायित्व है. इस अवसर पर पार्टी की महिला मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय महासचिव जोबा रानी पाल ने कहा कि आजसू पार्टी ने नाला के विकास के लिए जो काम किया है, वह किसी और दल ने नहीं किया है. बैठक का संचालन फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेश मंडल ने किया. मौके पर छोटोन ठाकुर, दीपक बाउरी, शंकर, किशन दत्ता सहित अन्य कार्यकर्ता थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए