महाशिवरात्रि के अवसर पर देवलेश्वर में झारखंड, बंगाल से पहुंचेंगे कीर्तन के लिए शिल्पियां

Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के अवसर पर देवलेश्वर में झारखंड, बंगाल से पहुंचेंगे कीर्तन के लिए शिल्पियां

चार दिनों तक चलने वाले भजन-कीर्तन के लिए शिल्पियों की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से 21 कीर्तन शिल्पियों का अलग-अलग दिन निर्धारण किया गया.

विज्ञापन

नाला. जिले के प्रसिद्ध देवालय देवलेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को मंदिर प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई. इसमें झारखंड और बंगाल से पहुंचने वाले कीर्तन शिल्पियों के कार्यक्रम में शामिल होने का दिन निर्धारण संबंधी विचार-विमर्श किया गया. शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर निःशुल्क बांग्ला भजन कीर्तन प्रस्तुत करने वाले शिल्पी भी उपस्थित थे. चार दिनों तक चलने वाले भजन-कीर्तन के लिए शिल्पियों की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से 21 कीर्तन शिल्पियों का अलग-अलग दिन निर्धारण किया गया. प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के दिन ही शिल्पियों की उपस्थिति में समय का निर्धारण किया जाएगा. जानकारी हो कि प्रथम दिन अनुष्का साधु, शुभंकर दास, बंदिता चंपकलता, पूजा देवांशी, सखिया भंडारी, स्वाति दे आदि कीर्तन शिल्पी ने कृष्ण लीला एवं गौर लीला कीर्तन प्रस्तुत करेंगे. वहीं देर रात पुरुलिया पश्चिम बंगाल के ख्याति प्राप्त बाउल एवं लोकगीत शिल्पी राजू सईस बाउल प्रस्तुत करेंगे. अनुष्ठान के दूसरे दिन संतोष मंडल, नारायण दास, अनिमा दासी, मल्लिका कर्मकार, राधारानी पाल, बैशाखी कर्मकार, सुचित्रा कर्मकार, कीर्तन प्रस्तुत करेंगे तथा मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल देवनाथ हालदार बाउल प्रस्तुत करेंगे. वहीं तीसरे दिन पार्थ चटर्जी, फटिक चंद्र घोष, सोमनाथ दास, राधारानी मंडल, तिथि सूत्रधर, साधना मंडल एवं मणिका दत्त कीर्तन प्रस्तुत करेंगे तथा कोलकाता के मशहूर बाउल शिल्पी छोटू गोपाल दास बाउल प्रस्तुत करेंगे. बताया कि उक्त कार्यक्रम के लिए रंग रोगन, साफ-सफाई, रोशनी, पंडाल, लाउडस्पीकर आदि का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राम हांसदा, सचिव मागाराम विद, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार विद, नित्य गोपाल माजी, हिरालाल मंडल, नारायण पातर, अजित कुमार पाल, समीर कुमार नंदी, हाराधन कर, श्यामापद मंडल, जितेंद्र नाथ मंडल, लक्ष्मण चंद्र माजी, दिवाकर कर, प्रकाश चंद्र माजी, रतन कुमार दास आदि सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola