धोबी समाज के जिलाध्यक्ष बने कार्तिक रजक

Updated at : 19 Jan 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
धोबी समाज के जिलाध्यक्ष बने कार्तिक रजक

धोबी समाज के जिलाध्यक्ष बने कार्तिक रजक

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा पर्वत विहार में अखिल भारतीय धोबी महासंघ जामताड़ा जिला की बैठक रविवार को हुई. इस अवसर पर संत शिरोमणि गाडगे महाराज, विश्व रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के तस्वीर पर सभी ने माल्यार्पण किया. बैठक में अखिल भारतीय धोबी महासंघ जामताड़ा जिले के सभी 6 प्रखंडों तथा 2 नगरों में संगठन की सशक्तीकरण के लिए विस्तार किया गया. सर्वसम्मति से जामताड़ा जिला अध्यक्ष कार्तिक रजक, सचिव सुरेश रजक को चुने गये. साथ ही उपाध्यक्ष सुनील रजक, राधा विनोद मंडल, विमल रजक, कालेश्वर रजक, किशन रजक, मंगलमय मंडल, सहायक सचिव विकाश चंद्र मंडल, धनंजय रजक, भजहरि मंडल, फोदा रजक, प्रदीप रजक, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद रजक, कोषाध्यक्ष बंसीधर रजक, मीडिया प्रभारी रंजीत रजक, दिनेश रजक, कानूनी सलाहकार विजय रजक, जगरनाथ रजक को बनाया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष कार्तिक रजक ने कहा कि, वह महासंघ से मिले दायित्वों की निष्ठा से काम करेंगे. आने वाले समय में पूरे संथाल परगना तथा पूरे झारखंड में राज्य स्तरीय बैठक करके विस्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola