पहाड़गोड़ा में झामुमो ने स्थापना दिवस पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
पहाड़गोड़ा में झामुमो ने स्थापना दिवस पर की चर्चा

कुंडहित. प्रखंड मुख्यालय स्थित पहाड़गोड़ा मैदान में झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड मुख्यालय स्थित पहाड़गोड़ा मैदान में झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम ने की. बैठक में दो फरवरी को पार्टी की 47वां स्थापना दिवस व गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. झारखंड सरकार द्वारा संचालित योजनाएं आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गयी. प्रखंड सचिव कुतुबुद्दीन खान ने बताया कि बैठक में सभी पंचायतों से आए पंचायत प्रतिनिधियों को झारखंड स्थापना दिवस सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. झारखंड दिवस के दिन सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगायेंगे. प्रमुख चौक-चौराहों पर तोरण द्वार बनाये जायेंगे. दीवार लेखन शुरू किया जायेगा. हजारों कार्यकर्ता दुमका पहुंचेंगे. बैठक में जिला उपाध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, जिला उपसचिव मनोरंजन सिंह, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, अतावार खान, नित्य घोष, बीरबल सोरेन, अजाउद्दीन खान, निर्मल माजी, विद्युत घोष आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola