झारखंड सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल है : सुमित शरण

Updated:
विज्ञापन
झारखंड सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल है : सुमित शरण

मिहिजाम. हजारीबाग में 12 साल की किशोरी के साथ हुए दुर्दांत घटना से खफा भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को मिहिजाम में धरना-प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने मिहिजाम में किया धरना-प्रदर्शन हजारीबाग में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व निर्मम हत्या का मामला प्रतिनिधि, मिहिजाम. हजारीबाग में 12 साल की किशोरी के साथ हुए दुर्दांत घटना से भाजपाई बेहद खफा हैं. इसके खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को मिहिजाम में धरना-प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने किया. इसके बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि झारखंड सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है. अपराधियों को अपराध करने की खुली छूट मिल चुकी है. चारों तरफ अपराधियों का बोलबाला है. चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड की एक मासूम 12 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गयी, लेकिन झारखंड पुलिस अभी तक किसी भी प्रकार की ठोस करवाई नहीं की. इससे हजारीबाग सहित पूरे राज्य में महिलाएं इस सरकार में असुरक्षित हैं. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने कहा कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुए यह शर्मनाक घटना के विरोध में झारखंड के हर जिला में महिला मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि अपराधियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा ने कहा कि विष्णुगढ़ गांव में 24 मार्च की रात आयोजित मंगल जुलूस में शामिल हुई एक मासूम बच्ची को अपराधियों द्वारा अगवा कर लिया जाता है. उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ-साथ उसके शरीर के अंगों को भी नष्ट कर दिया जाता है. ऐसी घटना पहली बार झारखंड में हुआ है, जो पूरे झारखंड को झकझोर दिया है, लेकिन अभी तक सरकार के मुखिया एक शब्द भी इस घटना के बारे में नहीं कहा है. मौके पर मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, मिहिजाम भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश महतो, अनिता शर्मा, संजू देवी, गीता देवी, शुभम साव, सुभाष साव, सुनीता देवी, अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola