जेडीसीए ने सीनियर क्रिकेट लीग के लिए लगाया कैंप, जामताड़ा के खिलाड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी पर हंगामा

Updated:
विज्ञापन
जेडीसीए ने सीनियर क्रिकेट लीग के लिए लगाया कैंप, जामताड़ा के खिलाड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी पर हंगामा

जामताड़ा. आगामी सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जेडीसीए की ओर से आउटडोर स्टेडियम में क्रिकेट कैंप लगाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के खिलाफ भड़के खिलाड़ी, पुलिस ने कराया शांत संवाददाता, जामताड़ा. आगामी सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जेडीसीए की ओर से आउटडोर स्टेडियम में क्रिकेट कैंप लगाया गया, लेकिन उस कैंप के बारे में जामताड़ा के स्थानीय खिलाड़ियों को ही जानकारी नहीं दी गयी. साथ ही कैंप में खिलाड़ियों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गयी है, जिस कारण जामताड़ा के स्थानीय क्रिकेटर आशुतोष दुबे, हेमंत झा, रंजन रावत, बापी दत्ता, सोनू कुमार, निवास मंडल, इफ्तिखार अहमद, बीर भूषण यादव समेत अन्य खिलाड़ियों ने आउटडोर स्टेडियम पहुंचकर क्रिकेट कैंप में हंगामा किया. खिलाड़ियों का कहना है कि जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के पास विरोध दर्ज कराया गया, तो खिलाड़ियों को धमकी दी गयी. स्थानीय खिलाड़ियों ने कई वर्षों से जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ पर मनमानी व धांधली करने का आरोप लगाया. खिलाड़ी आशुतोष दुबे ने कहा कि क्रिकेट खेल में कुछ समय पूर्व तक जामताड़ा के खिलाड़ी अपने खेल के प्रदर्शन से लोहा बनवाती रही है, लेकिन वर्तमान क्रिकेट संघ में मौजूद पदाधिकारियों के रवैए के कारण जामताड़ा जिला के तेज-तररार्र खिलाड़ी इधर-उधर भटक रहे हैं. खिलाड़ियों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है. मामले को लेकर एसोसिएशन की ओर से स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामला को शांत कराया. वहीं, जामताड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव योगेश सिंह और कोषाध्यक्ष रविन्द्र झा ने कहा कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के नियमों के तहत ही खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जिले के बाहर के खिलाड़ी टीम में खेल सकते हैं. राज्य के बाहर का नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola