पुण्यतिथि पर याद किये गये जामताड़ा के प्रथम विधायक

Updated:
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किये गये जामताड़ा के प्रथम विधायक

बिंदापाथर. नाला प्रखंड अंतर्गत माधवा गांव में संयुक्त बिहार में मंत्री रहे व जामताड़ा के प्रथम विधायक शत्रुघ्न बेसरा की 43वीं पुण्यतिथि मनाई गयी.

विज्ञापन

बिंदापाथर. नाला प्रखंड अंतर्गत माधवा गांव में संयुक्त बिहार में मंत्री रहे व जामताड़ा के प्रथम विधायक शत्रुघ्न बेसरा की 43वीं पुण्यतिथि मनाई गयी. स्मरण सभा में उनके परिवार के सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्व बेसरा की पुत्री रेणुका बेसरा ने लाल झंडा फहराकर किया. सीपीआई नेता कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया ने कहा कि स्व शत्रुघ्न बेसरा का पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा. उन्होंने सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को सदैव प्राथमिकता दी थी. अपने संघर्ष, मेहनत और जनसमर्थन के बल पर वे जामताड़ा के प्रथम विधायक बने. बताया कि संयुक्त बिहार में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किये. कार्यक्रम में हांड़ी दौड़, गुब्बारा फोड़ सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में शत्रुघ्न बेसरा की पुत्र वधु नलिनी हांसदा, भारती रानी बेसरा, सत्यचरण बेसरा, महादेव हांसदा, नकुल बेसरा, लखींद्र मुर्मू आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola