रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र के कठिजोरिया गांव की निवासी
मिहिजाम. चित्तरंजन-जामताड़ा रेलखंड के बीच पटरी से छात्र का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान जरगनाथ मंडल पिता संतोष मंडल (18 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र के कठिजोरिया गांव की निवासी है. पुलिस के मुताबिक जामताड़ा स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी. संभावना जतायी गयी है कि छात्र ने आत्महत्या कर ली है. शनिवार की सुबह 6 बजे वह अपनी साइकिल लेकर निकला था. उसके परिजन द्वारा उसके फोन पर कई बार कॉल करने पर बात नहीं होने से परिजन हॉस्टल आये थे. हॉस्टल से उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने जामताड़ा थाना में इसकी जानकारी देकर खोज करने की मांग की. इसके बाद मोबिल सर्विलांस से उसके फोन का लोकेशन बोदामा के निकट रेल ट्रैक बताया गया. इसके पश्चात मिहिजाम एवं जामताड़ा पुलिस ने सर्च अभियान में जगन्नाथ का शव पोल संख्या 249/27-29 के पास पाया. घटनास्थल से जरगनाथ की साइकिल बरामद नहीं हुई है. मिहिजाम पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है. जरगनाथ के सहपाठियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह मेधावी छात्र था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










