रामनवमी पर जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारे से गूंजा जामताड़ा

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारे से गूंजा जामताड़ा

जामताड़ा. रामनवमी का पावन पर्व जिले भर में पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

– शहर के बैंक मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों की पूजा-अर्चना संवाददाता, जामताड़ा. रामनवमी का पावन पर्व जिले भर में पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई. सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचने लगे थे. खासकर बैंक मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जहां लोगों ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं सभी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और आरती की गयी. मंदिरों में दिनभर पूजा, हवन और विशेष आरती हुई. श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. पूरे शहर में भगवा झंडे लहराते नजर आए और लोग पारंपरिक वेशभूषा में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. जगह-जगह भक्ति गीत और जयकारों से माहौल राममय बना रहा. जामताड़ा में रामनवमी का पर्व आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया. नामुपाड़ा हनुमान मंदिर, कोर्ट रोड, सहना, दुमका रोड, धांधड़ा, उदलबनी सहित अन्य मुहल्लों के हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना की गयी. देर शाम पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गयीं.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola