एचपीवी टीकाकरण में जामताड़ा राज्य में अव्वल, 5.22% उपलब्धि के साथ पहले स्थान पर

Updated:
विज्ञापन
एचपीवी टीकाकरण में जामताड़ा राज्य में अव्वल, 5.22% उपलब्धि के साथ पहले स्थान पर

जामताड़ा. राज्य भर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. राज्य भर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव प्रदान करना है. इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को वैक्सीन लगायी जा रही है. टीकाकरण अभियान में जामताड़ा जिला अब तक राज्य में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर पहुंच गया है. जिले में कुल 8101 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 5.22 प्रतिशत का टीकाकरण किया जा चुका है. यह राज्य में सर्वाधिक उपलब्धि है. वहीं दूसरे स्थान पर धनबाद जिला है, जहां 4.30 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है. इसके अलावा खूंटी तीसरे तथा पूर्वी सिंहभूम (ईस्ट सिंहभूम) चौथे स्थान पर है. सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यह अभियान 30 मार्च से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा. उन्होंने कहा कि जामताड़ा में अब तक टीकाकरण कार्य संतोषजनक तरीके से हुआ है, जिसके कारण जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है. उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से अवश्य लाभान्वित कराएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके. एचपीवी टीकाकरण में अब तक का राज्य भर के आंकड़े – जिला लक्ष्य प्रतिशत जामताड़ा 8101 5.22 % धनबाद 17734 4.30 % खुंटी 4942 3.86 % ईस्ट सिंहभूम 9095 3.54 % कोडरमा 8312 2.23 % दुमका 11079 1.96 % पाकुड़ 11844 1.44 % वेस्ट सिंहभूम14742 0.87% बोकारो 19804 0.86% सरायकेला 9167 0.85% लातेहार 6695 0.76% गुमला 10522 0.73% गोड्डा 16148 0.54% सिमडेगा 4799 0.54% देवघर 16905 0.50% चतरा 10429 0.42% रांची 36002 0.41% हजारीबाग 14577 0.38% पलामू 21173 0.33% साहिबगंज 14113 0.32% रामगढ़ 10241 0.22% गिरिडीह 27815 0.16% गढ़वा 14914 0.09% लोहरदगा 4580 0.07%

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola