मुखिया व ग्राम प्रधानों को दी गयी पेसा एक्ट की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार भवन में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में पेसा एक्ट की लोगों को जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार भवन में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में पेसा एक्ट की लोगों को जानकारी दी गयी. दूसरे दिन में मास्टर ट्रेनर सोहराब अली एवं रीजनल मैनेजर मृत्युंजय शाह ने विस्तृत रूप से सभी 18 पंचायतों के मुखिया एवं ग्राम प्रधानों को पेसा एक्ट संबंधी जानकारी दी.उन्होंने कहा कि सबसे पहले ग्राम सभा का स्थाई समिति है. ग्राम सभा स्थाई समिति आठ भाग में होती है. ग्राम रक्षा समिति, आधारभूत संरचना समिति, शिक्षा एवं न्याय समिति, निगरानी समिति, ग्राम विकास समिति, सार्वजनिक संपदा समिति, कृषि समिति, स्वास्थ्य समिति का चयन एक साल के लिए किया गया. एक साल के बाद समिति का चयन फिर से होगा. सभी समितियां में चार-चार व्यक्ति रहते हैं वर्तमान समय में पेसा कानून सिक्स राज्य में लागू है. वहीं हमारे राज्य झारखंड को लेकर और तीन राज्य में झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उड़ीसा में अभी तक पेसा कानून लागू नहीं है. वहीं प्रक्रिया चल रही है जो बहुत जल्द इन चार राज्यों में भी लागू होगा. मौके पर मुखिया शांति बेसरा, मंगल सोरेन, सुनीता सोरेन, एलिजाबेथ सोरेन, ग्राम प्रधान यासीन अंसारी, सकुर अंसारी सहित दर्जनों लोग थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मनोज कुमार

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

मनोज कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अमदाबाद (कटिहार) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola