ePaper

नारायणपुर : योजनाओं में महिला मजदूरों की बढ़ायें सहभागिता : लोकपाल

Updated at : 21 Jan 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
नारायणपुर : योजनाओं में महिला मजदूरों की बढ़ायें सहभागिता : लोकपाल

नारायणपुर. मनरेगा लोकपाल संजय कुमार उपाध्याय ने बुधवार को बुधुडीह पंचायत में संचालित विभिन्न मनरेगा (अब जी राम जी) योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. मनरेगा लोकपाल संजय कुमार उपाध्याय ने बुधवार को बुधुडीह पंचायत में संचालित विभिन्न मनरेगा (अब जी राम जी) योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने आम की बागवानी योजना को देखा. कहा कि बिरसा हरित ग्राम आम की बागवानी योजना इस क्षेत्र में काफी सार्थक सिद्ध हो रही है. अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ लें. यह पंचवर्षीय योजना तो जरूर है, लेकिन भविष्य में लाभुकों के लिए वरदान साबित होगा. आज भी कई लाभुक आम की बागवानी योजना का बेहतर लाभ ले रहे हैं. आम बेचकर उनकी अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. इसके अलावा पंचायत में उन्होंने मनरेगा सिंचाई कूप, तालाब, डोभा और भूमि समतलीकरण योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया. लोकपाल ने कहा एइ और जेइ मनरेगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण के बाद ही मास्टर रोल निर्गत करें. उन्होंने योजनाओं में महिला मजदूरों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया. मौके पर एइ कुमार अनुराग, जेइ गौतम कुमार मंडल, पंचायत सचिव अमरेंद्र झा, रोजगार सेवक मजरुल हक, बीएफटी नेपाल कर्मकार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola