कमजोर छात्रों की पहचान कर विशेष कक्षा का करें संचालन : बीइइओ

Updated:
विज्ञापन
कमजोर छात्रों की पहचान कर विशेष कक्षा का करें संचालन : बीइइओ

बिंदापाथर. नाला प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को बीइइओ मिलन कुमार घोष की अध्यक्षता में सीआरपी, बीआरपी-बीआरसी कर्मियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. नाला प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को बीइइओ मिलन कुमार घोष की अध्यक्षता में सीआरपी, बीआरपी-बीआरसी कर्मियों की बैठक हुई. बीइइओ ने कहा कि पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर छात्रों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाया जा सकता है. साथ ही एसए-2 परीक्षा के परिणामों की समीक्षा करते हुए कमजोर छात्रों की पहचान कर उनके लिए विशेष कक्षा आयोजन का निर्देश दिया. विद्यालयों में संचालित विभिन्न सरकारी योजना जैसे मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, पुस्तक वितरण एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. बीइइओ ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाय. बैठक में सभी बीआरपी- सीआरपी ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ नित्यानंद गोराई, लेखापाल जयशेखर, बीआरपी सुनील मंडल, सीआरपी परिमल मंडल, दीनानाथ मंडल, परेश चंद्र मंडल, विधान साधु, समर लायक, हरिशंकर मंडल एवं बिपलब माजी मौजूद थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola