बुधुडीह पंचायत में पशुओं की हुई स्वास्थय जांच

Updated:
विज्ञापन
बुधुडीह पंचायत में पशुओं की हुई स्वास्थय जांच

नारायणपुर. बुधुडीह पंचायत में मंगलवार को एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. बुधुडीह पंचायत में मंगलवार को एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर का उद्देश्य पशुपालकों के मवेशियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श और दवा उपलब्ध कराना था. शिविर का संचालन टीवीओ डॉ सुशील टुडू ने किया. उन्होंने पशुपालकों के मवेशियों की जांच की और रोगों की पहचान कर इलाज के लिए आवश्यक सलाह प्रदान की. शिविर में सैकड़ों पशुपालक अपने गाय, भैंस, बकरी आदि लेकर पहुंचे और निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया. डॉ. सुशील टुडू ने बताया कि वर्तमान समय में पशुओं में खुरपका-मुंहपका, गलघोंटू, पेट के कीड़े और आंतरिक संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा हुआ है. ऐसे में नियमित टीकाकरण और सही समय पर दवाओं का सेवन बेहद जरूरी है. पशुपालकों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी. शिविर में पंचायत प्रतिनिधि सहित ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola