जामताड़ा पहुंचा गैस सिलिंडर, लोगों में प्राप्त करने की होड़

Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा पहुंचा गैस सिलिंडर, लोगों में प्राप्त करने की होड़

जामताड़ा. जिले में बुधवार को रसोई गैस सिलिंडर से भरा गाड़ी पहुंची.

विज्ञापन

– बुधुडीह गैस गोदाम के बाहर उमड़ पड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ संवाददाता, जामताड़ा. जिले में बुधवार को रसोई गैस सिलिंडर से भरा गाड़ी पहुंची. इस दौरान गैस सिलिंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मच गयी. बुधुडीह स्थित गैस गोदाम में बुधवार की सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिससे पूरे क्षेत्र में अव्यवस्था कायम हो गया. सुबह के शुरुआती घंटों में ही लोग गैस सिलिंडर प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आये. कई उपभोक्ता घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. स्थिति को देखते हुए प्रशासन को मौके पर पुलिस बलों को तैनात करना पड़ा, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलता रहे. उपभोक्ता नसीम अंसारी ने बताया कि वह सुबह से ही लाइन में खड़े हैं और उन्हें उम्मीद है कि आज उन्हें गैस सिलिंडर मिल जायेगा. गैस गोदाम के बाहर वाहनों की भी लंबी कतारें लग गयी, जिससे आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहा. कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति बन गयी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिसकर्मी लोगों को लाइन में व्यवस्थित रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने में जुटे हुए हैं, ताकि वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आये.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola