ePaper

पूर्व सांसद ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Updated at : 27 May 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

पूर्व सांसद ने प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

विज्ञापन

कुंडहित. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के समर्थन में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कुंडहित प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने अंबा, पांचकुड़ी, विक्रमपुर काठीजुडिया, कालीपाथर, चूहादाहा आदि गांवों का दौरा किया. पूर्व सांसद ने प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि जनता की रुझान इंडिया गठबंधन में है. जनता मोदी सरकार से तंग आकर सरकार बदलना चाहती है. भाजपा के शासन से लोग नाराज हैं. प्रधानमंत्री समस्याओं की बातें नहीं करते हैं, सिर्फ धर्म और मंदिर की बातें करते हैं. कहा कि लोग इन बातों को सुनते-सुनते ऊब चुके हैं. इसलिए जनता की रुझान महागठबंधन की तरफ है. मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव शबाना खातून, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, कांग्रेस सेवा दल के पंकज झा, नाला प्रखंड अध्यक्ष गणेश मित्र, समर माजि, कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा धर, टीएमसी जिला अध्यक्ष मुस्ताक शेख, गुलशन, रंजीत लायक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola