6000 एकड़ में आम की बागवानी से किसानों को हो रहा लाभ : डीपीएम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नाला. प्रखंड कार्यालय परिसर में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत एक दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान आम की बिक्री सह प्रदर्शनी लगायी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला. प्रखंड कार्यालय परिसर में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत एक दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान आम की बिक्री सह प्रदर्शनी लगायी गयी. इसका शुभारंभ बीडीओ आकांक्षा कुमारी, डीपीएम (जेएसएलपीएस) राहुल रंजन, उप प्रमुख समर माजि व बीपीएम गणेश महतो ने सामूहिक रूप से किया. डीपीएम ने कहा कि महिला समूह की दीदियां मनरेगा के तहत काफी संख्या में आम का उत्पादन कर रही हैं. किसानों को फसल का उचित मूल्य एवं स्थायी बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना है. नाला प्रखंड क्षेत्र में लेंगड़ा, दुधिया लेंगड़ा, फजली, गुलाब खास, आम्रपाली आदि उन्नत वेरायटी के साथ-साथ जापानी मियाजाकि प्रजाति के आम का उत्पादन भी करने लगे हैं. वर्ष 2016 में नाला एवं कुंडहित प्रखंड में दो-दो एकड़ में यह योजना शुरू की गयी थी. इस योजना की सफलता एवं लाभ को देखते हुए जिले में 6000 एकड़ में आम की बागवानी की गयी है. इसका लाभ किसानों को मिल रहा है. बीडीओ आकांक्षा कुमारी ने कहा कि बेकार जमीन में बागवानी कर परिवार की आय बढ़ाएं. सरकार हर तरह की सुविधा मुहैया करा रही है. इसका समुचित लाभ उठायें. उप प्रमुख ने कहा कि आम आय का यह अच्छा स्रोत है. मौके पर एइ निखिल साव, जेइ कुंदन कुमार, पवन कुमार, कलस्टर कोऑर्डिनेटर रविंद्र नाथ यादव, शिशिर कुमार माजि सहित अन्य थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola