लघु सिंचाई की योजनाओं के क्रियान्वयन में लायें तेजी : डीसी

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की बैठक हुई.
जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की बैठक हुई. एनआरइपी, लघु सिंचाई, विशेष प्रमंडल व भवन प्रमंडल से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने पिछली बैठक में दिए गये निदेशों के अनुपालन की समीक्षा की. योजनाओं में प्रगति, पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं की जानकारी ली. विशेष प्रमंडल से उन्होंने कहा कि कार्य की गति काफी धीमा है इसमें तेजी लाएं. अगर आबंटन की आवश्यकता है तो विभाग को अविलंब लिखें. कहा कि वन भूमि पर बिना एनओसी लिए कोई कार्य नहीं करें. आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच को लेकर जल्दी से प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया. वहीं, लघु सिंचाई प्रमंडल से संचालित योजनाओं को लेकर कई निर्देश दिये. भवन प्रमंडल से गोडाउन निर्माण, आइटीडीए का कार्य, सर्किट हाउस में नये भवन के प्रस्ताव की भी समीक्षा की. डीएमएफटी अंतर्गत किए गए कार्यों की स्वीकृति लेने के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन करवाएं. समाचार पत्रों में इसकी सूचना दें. मौके पर प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार, विशेष प्रमंडल के ईई मुकेश कुमार बमबम, भवन प्रमंडल के ईई अरुण कुमार, लघु सिंचाई प्रमंडल के ईई योगेश कुमार आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




