खेलों को बढ़ावा देने के लिए जामताड़ा स्पोर्ट्स क्लब बनायें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
खेलों को बढ़ावा देने के लिए जामताड़ा स्पोर्ट्स क्लब बनायें : डीसी

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल से संबंधित समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल से संबंधित समीक्षा बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म देने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले में आउटडोर व इनडोर खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, बच्चों को मोटिवेट करने सहित जामताड़ा स्पोर्ट्स क्लब बनाने का निर्देश दिया, ताकि खेल को और अधिक प्रमोट किया जा सके. जिले के अधिसूचित पर्यटक स्थलों पर्वत विहार पार्क, देवेलेश्वर धाम, गिरधारी मंदिर, चंचला मंदिर आदि में पर्यटन के दृष्टिकोण से आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. डीसी ने अधिकारियों के लिए आवासीय क्वार्टर के सामने खाली भूमि को चिह्नित करते हुए पार्क के रूप में डेवलप करने को कहा. मौके पर एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, डीपीआरओ पंकज कुमार रवि, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति आदि थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola