ePaper

बंगाल सीमा पर मालवाहक ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक

Updated at : 20 Sep 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल सीमा पर मालवाहक ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक

झारखंड-पश्चिम बंगाल के बीच पानी छोड़े जाने का विवाद गहराने से दोनों राज्यों की सीमा पर मालवाही ट्रकों की लंबी कतारें लग गयी है.

विज्ञापन

मिहिजाम. झारखंड-पश्चिम बंगाल के बीच पानी छोड़ने पर विवाद गहराने से दोनों राज्यों की सीमा पर मालवाही ट्रकों की लंबी कतारें लग गयी है. मिहिजाम से रूपनारायणपुर होकर बंगाल सीमा में मालवाहक ट्रकों के प्रवेश पर पश्चिम बंगाल प्रशासन ने रोक दिया है. बताया जा रहा है कि झारखंड में दामोदर वैली कारपोरेशन के मैथन व पंचेत डैम से पानी छोड़े जाने पर पश्चिम बंगाल के 11 जिलों में बाढ़ की नौबत आ गयी. इससे पश्चिम बंगाल के कई जिलों में जानमाल को नुकसान पहुंचा है. इस घटना से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हैं. सामान्य यात्री गाड़ियां आवागमन कर रही है. मिहिजाम सीमा के अलावा मैथन के दिबुडीह चेक पोस्ट पर भी झारखंड से आने वाले मालवाहक वाहनों को बंगाल प्रवेश करने से रोक दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola