गुरु गोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन
गुरु गोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

जामताड़ा. पीएमश्री उच्च विद्यालय शहरडाल में शैक्षणिक अंचल जामताड़ा व मिहिजाम की गुरु गोष्ठी हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. पीएमश्री उच्च विद्यालय शहरडाल में शैक्षणिक अंचल जामताड़ा व मिहिजाम की गुरु गोष्ठी हुई. अध्यक्षता बीइइओ बीना रानी ने की. इस दौरान विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, नामांकन, उपस्थिति, शैक्षणिक अभिलेख संधारण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. गोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बच्चों के सर्वांगीण विकास व शिक्षकों के बीच आपसी अनुभवों के आदान-प्रदान पर जोर दिया गया. बीइइओ ने कहा कि प्रत्येक मासिक गुरु गोष्ठी में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए. मौके पर सीआरपी दीप्ति विराज पाल, अकबर हुसैन, अब्दुस सलाम, प्रभात सिन्हा, मुकेश अंसारी, बीपीएम दामोदर महतो, एमआइएस छोटू सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola