तालीम ही तरक्की की कुंजी, इसके बिना जिंदगी अधूरी : मौलाना

Updated:
विज्ञापन
तालीम ही तरक्की की कुंजी, इसके बिना जिंदगी अधूरी : मौलाना

जामताड़ा. नावाडीह स्थित मदरसा मिफ्ताहुल उलूम प्रांगण में तालीमी कॉन्फ्रेंस ने इल्म, अदब और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. नावाडीह स्थित मदरसा मिफ्ताहुल उलूम प्रांगण में तालीमी कॉन्फ्रेंस ने इल्म, अदब और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. अध्यक्षता मौलाना कमरुद्दीन कासमी ने की. संचालन ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना अब्दुल रकीब रहमानी ने किया. कॉन्फ्रेंस का आगाज कारी अब्दुल मजीद की तिलावत-ए-कुरआन से हुई, जिसने पूरा माहौल रूहानी बना दिया. इसके बाद शायराकारी अफ्फान पूरनवी, हाफिज नजीबुल्लाह गोहर, हाफिज रफीक राही, बहाउद्दीन बुलबुल और फिरदौस कोसर ने नातिया कलाम पेश कर समा बांध दिया. बतौर मुख्य अतिथि मुंबई से आए मौलाना मुफ्ती मारूफ राही साहब ने कहा कि तरक्की का असली रास्ता इल्म से होकर गुजरता है. बगैर तालीम इंसान की जिंदगी अधूरी है. उन्होंने दीनी और दुनियावी दोनों तालीम देने की आवश्यकता बताई. उत्तर प्रदेश के खैराबाद के शायर मो शाबान दिल खैराबादी ने अपने कलाम से श्रोताओं का दिल जीत लिया. सारठ विधायक प्रतिनिधि राहुल कुमार ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया. मधुपुर के पूर्व डिप्टी चेयरमैन जिया उल हक उर्फ टार्जन ने कहा कि शिक्षा और एकता की कमी समाज को कमजोरी बन चुका है. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि आधुनिक शिक्षा को मदरसों में शामिल करना वक्त की जरूरत है. इस्लाम ने कभी इल्म हासिल करने से नहीं रोका. मौके पर नावाडीह के मुखिया सज्जाद अंसारी उर्फ गुल मोहम्मद, मौलाना अब्दुल रहीम कासमी, कारी अबू शमा रशीदी, मौलाना मुस्लिम, मौलाना अताउल्लाह कासमी, मौलाना मोहिउद्दीन कासमी सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola