पीएससी में 26 एमएमडीपी फाइलेरिया किट का वितरण

Updated:
विज्ञापन
पीएससी में 26 एमएमडीपी फाइलेरिया किट का वितरण

नारायणपुर. पीएससी पबिया में बुधवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 26 एमएमडीपी फाइलेरिया किट का वितरण किया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. पीएससी पबिया में बुधवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 26 एमएमडीपी फाइलेरिया किट का वितरण किया गया. इसका उद्देश्य फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों को आवश्यक देखभाल के लिए सामग्री उपलब्ध कराना एवं रोग के प्रभावों को कम करना है. स्वास्थ्यकर्मियों ने लाभुकों को किट के उपयोग की विधि एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी. इस दौरान मरीजों को नियमित साफ-सफाई, दवा का सेवन और सावधानियों के लिए जागरूक किया, ताकि फाइलेरिया से होने वाली जटिलताओं को रोका जा सके. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए विभाग लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही किट का वितरण किया जा रहा है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola