देशबंधु चित्तरंजन दास की प्रतिमा मूल स्थान पर पुनः लगाने की मांग, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस ने चिरेका प्रशासन से महान स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चित्तरंजन दास की प्रतिमा को उनके मूल स्थान पर पुनः स्थापित करने की मांग की है।
मिहिजाम: चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस ने चिरेका प्रशासन से देशबंधु चित्तरंजन दास की प्रतिमा उनके मूल स्थान पर पुनः स्थापित करने की मांग की है. इस संबंध में चिरेका महाप्रबंधक मोहित चंद्रा को ज्ञापन सौंपा गया है. संगठन का मानना है कि यह केवल एक प्रतिमा की वापसी का प्रश्न नहीं है, बल्कि महान स्वतंत्रता सेनानी के प्रति सम्मान एवं नगर के ऐतिहासिक अस्मिता को पुनर्जीवित करने का प्रयास है.
सीएमआरसी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि 2011 में पेट्रोल पंप के निकट देशबंधु की प्रतिमा स्थापित की गई थी, लेकिन प्रशासन ने कालांतर में प्रतिमा को उक्त स्थान से हटा दिया. इससे लोगों में असंतोष व्याप्त है. कहा कि उक्त परिसर में स्वामी विवेकानंद एवं डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है.
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी भी चल रही है. इस परिस्थिति में देशबंधु चित्तरंजन दास की प्रतिमा का पुनः स्थापित करना नगर के गौरव तथा स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति सम्मान देना है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए