जामताड़ा बस स्टैंड में बंद पियाऊ वर्षों बाद हुआ चालू

Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा बस स्टैंड में बंद पियाऊ वर्षों बाद हुआ चालू

जामताड़ा. जामताड़ा बस स्टैंड में वर्षों से बंद पड़े पियाऊ को पुनः चालू कर दिया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा बस स्टैंड में वर्षों से बंद पड़े पियाऊ को पुनः चालू कर दिया गया. रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को इसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाउरी व वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में किया गया. नपं अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए इस पियाऊ को फिर से शुरू किया गया है. बस स्टैंड जैसे व्यस्त स्थान पर आने-जाने वाले लोगों के लिए पीने के पानी की सुविधा होनी चाहिए. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नगर के हर मोहल्ले और वार्डों में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. खराब पड़े सभी चापानलों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जायेगा. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सौमा खंडेत ने बताया कि पियाऊ के पुनः संचालन के साथ-साथ आने वाले दिनों में यहां ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए मशीनें भी लगाई जायेंगी. वहीं समाजसेवी तरुण गुप्ता ने कहा कि बस स्टैंड पर हर वर्ग के लोग आते हैं. लंबे समय से पियाऊ बंद होने के कारण लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता था. अब इसके चालू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. मौके पर वार्ड पार्षद अशोक कुमार साव, दीनबंधु सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola