डीसी ने इवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने इवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा का लिया जायजा

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने मंगलवार को इवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय परिसर स्थित इवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, परिसर की साफ सफाई आदि की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली. उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रि- मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है. जांच प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है. मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, अग्निशामक पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह मौजूद रहे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola