डालसा ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
डालसा ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया जागरूक

जामताड़ा कोर्ट. विधिक जागरुकता अभियान के तहत सदर अस्पताल में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट. विधिक जागरुकता अभियान के तहत सदर अस्पताल में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. इसका शुभारंभ डालसा के सचिव पवन कुमार, सीएस डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, डॉ राजदेव कुमार ने संयुक्त रूप किया. डालसा सचिव ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बेहतर जीवन के लिए प्रेरित करना है. आज के समय में स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी संपत्ति है. अगर हमारा शरीर स्वस्थ है तो हम हर काम अच्छे से कर सकते हैं. हमें स्वस्थ रहने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे कि संतुलित और पौष्टिक भोजन करना, रोज व्यायाम करना, शरीर की साफ सफाई पर ध्यान देना, पर्याप्त नींद लेना, तनाव से दूर रहना आदि. मौके पर पीएलवी मिहिर सिंह, श्याम सुंदर टुडू, राजेश दत्त, निताई मंडल, विश्वजीत पाल, आनंद महतो, शिवनाथ मंडल, जगत मोहन महतो, श्रीनाथ महतो सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola