नारायणपुर में 1933 अबुआ व 588 पीएम आवास निर्माण ठप

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर में 1933 अबुआ व 588 पीएम आवास निर्माण ठप

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में आवास योजना के कई लाभुक दूसरी किस्त की राशि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

आवास योजना में द्वितीय किस्त की राशि नहीं मिलने से लाभुकों में नाराजगी प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में आवास योजना के कई लाभुक दूसरी किस्त की राशि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. राशि नहीं मिलने के कारण सैकड़ों लाभुकों के घर अधूरे पड़े हैं और निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, प्रखंड की 25 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2023 से 2025 तक अबुआ आवास योजना में कुल 6667 लाभुकों को स्वीकृति दी गयी है. इनमें से 1933 लाभुक ऐसे हैं, जिन्होंने अपने आवास का निर्माण लिंटन स्तर तक पूरा कर लिये हैं, लेकिन उन्हें दूसरी और शेष किस्त की राशि अब तक नहीं मिल पाई है. राशि के अभाव में इन लाभुकों का घर निर्माण ठप पड़ा है. वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रखंड में कुल 3591 लाभुकों को आवास स्वीकृत किया गया था. इनमें से 588 लाभुक ऐसे हैं, जो पहली किस्त से निर्माण शुरू कर चुके हैं और अब दूसरी किस्त की राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं. लाभुकों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह पहली किस्त और अपने संसाधनों से लिंटन स्तर तक काम पूरा कर लिया है. यदि समय पर दूसरी किस्त की राशि मिल जाए तो ढलाई सहित अन्य कार्य पूरा कर वे अपने सपनों का घर तैयार कर सकते हैं. कई महीनों से राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में आवास योजना के प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से जैसे ही राशि उपलब्ध होती है, लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से स्वतः भेज दी जाती है. कहा कि पिछले कुछ महीनों से फंड नहीं आया है. राशि जारी होने के बाद लाभुकों को भुगतान कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola