विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास कृतसंकल्प : डॉ विजय

Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास कृतसंकल्प : डॉ विजय

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की छह छात्राएं डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद स्पर्धा में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी.

विज्ञापन

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की छह छात्राएं डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद स्पर्धा में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी. गुरुवार को छात्रा अन्नपूर्णा कुमारी (कप्तान), निशा कुमारी, खुशी किस्कू, साक्षी कुमारी, विद्या उरांव और आकांक्षा भारती दिल्ली रवाना हुईं. संकुल स्तर पर अपना परचम लहराने के बाद अब ये छात्राएं दिल्ली में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर के वालीबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगी. मार्गदर्शन के लिए खेल प्रशिक्षक अभिषेक दुबे और अध्यापिका मधु कुमारी साथ में गये हैं. इन्हें विदा करते हुए प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा भरपूर है. खेलकूद में भी भविष्य निर्माण की अपार संभावनाएं हैं. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए डीएवी के शिक्षक कृतसंकल्प हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola