पुस्तक मेला बच्चों को पढ़ने के लिए करता है प्रेरित : डीसी

Updated:
विज्ञापन
पुस्तक मेला बच्चों को पढ़ने के लिए करता है प्रेरित : डीसी

जामताड़ा. सीएम उत्कृष्ट जेबीसी प्लस टू विद्यालय, जामताड़ा में जिलास्तरीय पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

– जेबीसी प्लस टू विद्यालय प्रांगण में पुस्तक मेला का हुआ आयोजन संवाददाता, जामताड़ा. सीएम उत्कृष्ट जेबीसी प्लस टू विद्यालय, जामताड़ा में जिलास्तरीय पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी रवि आनंद, निदेशक, आइटीडीए जुगनू मिंज व डीइओ चार्ल्स हेंब्रम ने संयुक्त रूप से किया. वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जामताड़ा की छात्राओं ने स्वागत गान व नृत्य प्रस्तुत किया. छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक एवं लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय परंपरा एवं संस्कृति की झलक देखने को मिली. पुस्तक मेला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जहां विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया. विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक पुस्तकों का अवलोकन किया. पठन-पाठन के प्रति रुचि दिखाई. मौके पर डीसी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है. शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व को निखारती है. उनमें आत्मविश्वास का संचार करती है. उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला बच्चों में ज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करता है और उन्हें पढ़ने की ओर प्रेरित करता है. जामताड़ा में करीब 100 बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों से कोचिंग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा. जिले में डिजिटल लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया जायेगा. डीसी ने उपस्थित बच्चों से ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्मस्थली करमाटांड़ स्थित विद्यासागर से संबंधित पुस्तकों का अवलोकन करने, उनके जीवन और विचारों को जानने तथा उनसे प्रेरणा लेने की अपील की. निदेशक, आइटीडीए जुगनू मिंज ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं. पुस्तकें ज्ञान का भंडार है, इससे प्रेम करें एवं मन लगाकर पढ़ाई करें. संताली नृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री कस्तूरबा नारायणपुर की टीम- प्रथम, फतेहपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिंदापाथर की टीम-द्वितीय व कस्तूरबा नाला की टीम-तृतीय स्थान प्राप्त की. तीनों टीमों को अतिथियों ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया. मंच संचालन शिक्षक विद्यासागर एवं दुर्गेश कुमार दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एडीपीओ रश्मि एक्का ने किया. मौके पर बीइइओ मिलन घोष, सर्किल मरांडी, बीपीओ सावित्री किस्कू, एपीओ मनोज कुमार सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola